एक पखवाड़े बाद भी प्रायद्वीपीय भारत में दक्षिण-पूर्वी मानसून का कहर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इस क्षेत्र में 1 नवंबर से 25 नवंबर के बीच 143.4% अधिक वर्षा दर्ज की गई। चेन्नई और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में बाढ़ का प्रकोप बना हुआ है।
बेमौसम बारिश और बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। आंध्र प्रदेश के अनंतपुरमू जिले में किसानों ने फसल, विशेष रूप से केले की फसल, के नुकसान पर मुआवजे की मांग को लेकर एक महीने का विरोध मार्च शुरू किया, जो 170 गांवों होकर गुजरेगा और 780 किमी का सफर तय करेगा।
वहीं उत्तर में कश्मीर के किसानों ने कहा कि सेब की उनकी लगभग आधी फसल अग्रिम हिमपात के कारण बर्बाद हो गई। यह लगातार तीसरा साल है जब इस क्षेत्र में बेमौसम बर्फबारी ने सेब के बागानों को पूरी तरह ख़त्म कर दिया है। पिछले 20 वर्षों से इस क्षेत्र का जलवायु पैटर्न धीरे-धीरे बदल रहा है, लेकिन पिछले पांच वर्षों में यह प्रवृत्ति तेज हो गई है। विशेषज्ञों के अनुसार जलवायु संकट उत्पादन को ज्यादा से ज्यादा प्रभावित करेगा, और हो सकता है अगले कुछ वर्षों में बागों को बनाए रखना भी असंभव हो जाए।
दो साल पहले, हमने अंग्रेजी में एक डिजिटल समाचार पत्र शुरू किया जो पर्यावरण से जुड़े हर पहलू पर रिपोर्ट करता है। लोगों ने हमारे काम की सराहना की और हमें प्रोत्साहित किया। इस प्रोत्साहन ने हमें एक नए समाचार पत्र को शुरू करने के लिए प्रेरित किया है जो हिंदी भाषा पर केंद्रित है। हम अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद नहीं करते हैं, हम अपनी कहानियां हिंदी में लिखते हैं।
कार्बनकॉपी हिंदी में आपका स्वागत है।
- कार्बनकॉपी
- कार्बनकॉपी
- कार्बनकॉपी
- कार्बनकॉपी
- कार्बनकॉपी
- कार्बनकॉपी
- कार्बनकॉपी
- कार्बनकॉपी
- कार्बनकॉपी
- कार्बनकॉपी
- कार्बनकॉपी
- कार्बनकॉपी
- कार्बनकॉपी
- कार्बनकॉपी
- कार्बनकॉपी
- कार्बनकॉपी
- कार्बनकॉपी
- कार्बनकॉपी
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
-
सामान्य से कमजोर रहेगा मानसून, होगी 90% वर्षा: आईएमडी
-
अप्रैल में दुनिया के 50 सबसे गर्म शहर भारत में: रिपोर्ट
-
उबलता भारत: यूपी का बांदा बना दुनिया का सबसे गर्म शहर, ऐप-आधारित परिवहन कर्मियों ने मांगी हीट राहत
-
इस साल मानसून रहेगा कमजोर, सामान्य से कम होगी वर्षा; एल नीनो की संभावना
-
मध्य और प्रायद्वीपीय भारत में लू का कहर, छत्तीसगढ़ में तापमान 40°C के पार
