भारत के शीर्ष नियोजन निकाय ने 22 अप्रैल को राष्ट्रीय बैटरी स्वैपिंग नीति का पहला मसौदा जारी किया, जिसका उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों के तेजी से विकास के लिए पूरे भारत में बैटरी-एस-अ-सर्विस (बीएएएस) उद्योग को बढ़ावा देना होगा। यह नीति भारत के बैटरी स्वैपिंग इकोसिस्टम के जोखिमों को कम करने हेतु महत्वपूर्ण नियामक, वित्तीय और तकनीकी मुद्दों पर ध्यान देगी। लेकिन यह बैटरी में उपयोग की जाने वाली केवल उन्हीं उन्नत रसायनिकियों को बढ़ावा देगी जो वर्तमान में फेम-II के तहत समर्थित ईवी बैटरी की तरह या उससे बेहतर हैं। परिचालन सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु निर्माताओं के लिए यह अनिवार्य होगा कि इकाइयां बैटरी प्रबंधन प्रणाली (बीएमएस) से लैस हों, जिससे थर्मल रनअवे (आग लगना) रोका जा सके। इसके साथ-साथ इंटरनेट-ऑफ-थिंग्स (IoT), रिमोट मॉनिटरिंग और इमोबिलाइजेशन सुविधाएं भी आवश्यक होंगी।
इसके अलावा, बैटरी के जीवन चक्र संचालन की निगरानी निर्माताओं द्वारा एक विशिष्ट पहचान संख्या (यूआईएन) के माध्यम से की जाएगी, और इकाइयों को एआईएस 156 (2020) और एआईएस 038 रेव 2 (2020) मानकों का पालन करना होगा। मसौदा नीति पर 5 जून, 2022 तक टिप्पणियां और सुझाव दिए जा सकते हैं।
मुद्रित सौर पैनलों द्वारा संचालित टेस्ला पर देशाटन करेंगे ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिक
ऑस्ट्रेलिया में वैज्ञानिकों की एक टीम मुद्रित सौर पैनलों द्वारा पूरी तरह संचालित टेस्ला पर देश की यात्रा करने की तैयार कर रही है। यह 84-दिवसीय यात्रा सितंबर 2022 से शुरू होगी और इसका उपयोग ईवी की संभावनाओं और जलवायु परिवर्तन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए किया जाएगा। यह सौर पैनल एक सामान्य प्रिंटर द्वारा पीईटी प्लास्टिक पर मुद्रित किए जाएंगे — जिससे इस समय वाइन लेबल प्रिंट किए जाते हैं। इसकी कीमत केवल $10 प्रति वर्ग मीटर होगी। लेकिन जितना संभव हो उतनी सौर ऊर्जा सोखने के लिए 18 मीटर लंबे 18 पैनल बनाए जाएंगे। यह यात्रा वैज्ञानिकों को ऑस्ट्रेलिया भर के लगभग 70 स्कूलों में ले जाएगी और उन्हें उम्मीद है कि उनके प्रयासों से इलेक्ट्रिक वाहनों की सीमाओं को लेकर लोगों के मन में जो चिंताएं हैं उनपर वह पुनर्विचार करेंगे। यह यात्रा टेस्ला के पिछले लंबी दूरी के रिकॉर्ड के समान हो सकती है, जब 2017 में टेस्ला ओनर्स क्लब इटालिया ने एक बार चार्ज करके इसे 1,078 किमी तक चलाया था।
होंडा 2030 तक उत्तरी अमेरिका में बेचेगी 750,000-800,000 इलेक्ट्रिक वाहन
अग्रणी कार निर्माता होंडा मोटर कंपनी ने 2030 तक उत्तरी अमेरिका में 750,000-800,000 इलेक्ट्रिक वाहन बेचने का लक्ष्य रखा है। इन वाहनों को इसके तीन नए प्लेटफार्मों पर विकसित किया जाएगा, जिस पर होंडा जनरल मोटर्स (जीएम) के साथ काम करेगी। इस घोषणा के दो हफ्ते पहले होंडा ने वादा किया था कि वह दशक के अंत तक 30 नए ईवी मॉडल विकसित करने के लिए लगभग $40 बिलियन का निवेश करेगी। कंपनी अधिक परिचालन सीमा के लिए पारंपरिक लिथियम-आयन इकाइयों की बजाय सॉलिड-स्टेट बैटरी के उपयोग को प्राथमिकता दे सकती है।
भारत: टेस्ला प्रदान करेगी $1 बिलियन मूल्य के स्टोरेज सिस्टम
भारत के बढ़ते ऊर्जा बाजार में अपनी पैठ बनाने की योजना के अंतर्गत, टेस्ला पावर यूएसए ने घोषणा की है कि वह अगले दो से तीन वर्षों में अपने भारतीय ग्राहकों को 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य की बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (बीईएसएस) पट्टे पर देगी। इस सेवा की वजह से ग्राहकों को अधिक महंगे केपेक्स (पूंजीगत व्यय) मॉडल के तहत खुद का बैटरी स्टोरेज सिस्टम स्थापित करने की बजाय केवल ऑपेक्स (परिचालन व्यय) का भुगतान करना होगा।
दो साल पहले, हमने अंग्रेजी में एक डिजिटल समाचार पत्र शुरू किया जो पर्यावरण से जुड़े हर पहलू पर रिपोर्ट करता है। लोगों ने हमारे काम की सराहना की और हमें प्रोत्साहित किया। इस प्रोत्साहन ने हमें एक नए समाचार पत्र को शुरू करने के लिए प्रेरित किया है जो हिंदी भाषा पर केंद्रित है। हम अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद नहीं करते हैं, हम अपनी कहानियां हिंदी में लिखते हैं।
कार्बनकॉपी हिंदी में आपका स्वागत है।
- कार्बनकॉपी
- कार्बनकॉपी
- कार्बनकॉपी
- कार्बनकॉपी
- कार्बनकॉपी
- कार्बनकॉपी
- कार्बनकॉपी
- कार्बनकॉपी
- कार्बनकॉपी
- कार्बनकॉपी
- कार्बनकॉपी
- कार्बनकॉपी
- कार्बनकॉपी
- कार्बनकॉपी
- कार्बनकॉपी
- कार्बनकॉपी
- कार्बनकॉपी
- कार्बनकॉपी
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
-
तेल की बढ़ती कीमतों से भारत में ईवी एडॉप्शन में आई तेजी
-
दिल्ली सरकार ने ईवी नीति का मसौदा जारी किया, सब्सिडी में बदलाव
-
दुनियाभर में इलेक्ट्रिक कारों की रफ्तार धीमी, योजनाएं बदल रहे निर्माता
-
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का पंजीकरण 5 साल में 91% बढ़ा
-
इलेक्ट्रिक वाहनों का ज़ीरो-एमिशन दर्जा खत्म करेगी सरकार
