उत्तर भारत के कई हिस्सों जहां बारिश और तेज़ हवा से तापमान गिरा और लोगों को राहत मिली वहीं बिहार में गुरुवार को दोपहर के बाद आये आंधी-तूफान और बरसात से दीवार और पेड़ गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 61 लोगों की मौत हो गयी।
इससे पहले बुधवार को बिजली गिरने की घटना में राज्य में 19 लोगों की मौत हो गयी। इस कारण आंधी-बारिश और वज्रपात से राज्य में कुल 80 लोगों की जान चली गयी है। इससे फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है और नुकसान का प्राथमिक अनुमान 20 करोड़ से अधिक का है।
सबसे ज्यादा 22 लोगों की जान नालंदा जिले में गयी। पटना व गया में भी चार-चार लोगों की जान चल गई।
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
-
सामान्य से कमजोर रहेगा मानसून, होगी 90% वर्षा: आईएमडी
-
अप्रैल में दुनिया के 50 सबसे गर्म शहर भारत में: रिपोर्ट
-
उबलता भारत: यूपी का बांदा बना दुनिया का सबसे गर्म शहर, ऐप-आधारित परिवहन कर्मियों ने मांगी हीट राहत
-
इस साल मानसून रहेगा कमजोर, सामान्य से कम होगी वर्षा; एल नीनो की संभावना
-
मध्य और प्रायद्वीपीय भारत में लू का कहर, छत्तीसगढ़ में तापमान 40°C के पार
